हेलो फ्रेंड्स ;-
जैसा की आप सभी को अवगत है,कि आज अपना भारतवर्ष ही नहीं अपितु लगभग 150 से ज्यादा देश इस कोरोना नामक महामारी से पीड़ित है | जिससे देश की बाहरी गतिविधियों के साथ आतंरिक गतिविधिया भी बाधित है | कुछ मुख्य गतिविधियाँ जैसे:-
1-देश का सबसे बड़ा इनकम सोर्स भारतीय रेलवे
2-हवाई उड़ानें
3-रियल स्टेट (आंशिक रूप से चालित )
4-शिक्षा
5-ग्रामीण गतिविधियाँ आदि
इन सभी में मेरा आज का विचार और पूरा फोकस शिक्षा
के क्षेत्र में होगा | उससे पहले इस महामारी से बचने का सबसे बड़ा उपाय
सोशल यानी सामाजिक दूरियाँ को अनुकरण करते हुए निम्नलिखित बातों को ध्यान में रख
कर इस महामारी से बचा जा सकता हैं |
1-Social Distancing का सफलता पूर्वक पालन करें |
2-अनावश्यक रूप से आँख ,कान ,नाक,को न छुये |
3-कम से कम 20 सेकंड तक हाथों को अच्छी
तरह से धुले |
4-अनावश्यक रूप से भीड़ में इकठ्ठा न होवे |
चुकी इन सभी बातों से आप सभी पहले से ही अवगत है ,तो ज्यादा न लिखते हुए मै पुनः अपने विषय पर आता हु |
जैसा की आप सब जानते है की
इस भयावह महामारी के आ जाने से अपना पूरा पठन-पाठन अस्त व्यस्त हो चूका है |
इन्ही सब बातों को ध्यान
में रख कर मै आप सभी इंजीनियरिंग के छात्रों का जहां
तक हो सके मदद करने की कोशिश करूँगा |
मदद के सन्दर्भ में ,मै शत्रुघन यादव मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेकंड इयर के
संबंधित विषयों के स्टडी मटेरियल के साथ उनका विस्तृत वर्णन करने का प्रयास करूंगा
|
मेरी इस पोस्ट पर आने के
लिए सादर धन्यवाद एवं विशेष आभार |
कोरोना हारेगा
- देश जीतेगा
है विश्वास - यकीन नही टूटेगा
No comments