Breaking News

3d printing complete turial part-3 Computer aided design and manufacturing..... 3D printing processes/Methods.... LOM(Laminated object manufacturing


Computer aided design and manufacturing.....3D printing processes/Methods....LOM(Laminated object manufacturing

3D प्रिंटिंग पार्ट -3

3D प्रिंटिंग के दो पार्ट में हमने इसके लाभ अनुप्रयोग एवं प्रकार के बारे में जाना ,अतः आज से 3D प्रिंटिंग की आगे की जानकारी प्राप्त करेंगे |

3D printing part -1&2 ( 3D printing basic ,defination and classification, Advantage, processes and detailed content of FDM)

click here for part -1
click here for part -2

Let’s start part -3

LOM (Laminated object manufacturing )

जिस प्रकार Laminated object manufacturing 3D प्रिंटिंग की एक विधि है, ठीक उसी प्रकार Laminated object manufacturing भी 3D प्रिंटिंग की एक विधि है|
दुसरे शब्दों में कहा जा सकता है ,की Rapid Prototyping की प्रोसेस है |
इस प्रक्रम में जिस भी धातु या मटेरियल की प्रिंटिंग करनी होती है | वह धातु चादरों अर्थात पत्तियों के रूप में होता है |
Laminated object manufacturing method में इन धातु की पत्तियों (चादरों) को क्रमशः एक के ऊपर एक रख कर अर्थात जोड़ कर , उचित दाब एवं तापमान का प्रयोग करके जोड़ दिया जाता है जिससे वांछित उत्पाद प्राप्त हो जाता है | इन चादरों को आपस में जोड़ने के लिए पत्तियों के बिच में चिपकाने वाले पदार्थ का प्रयोग किया जाता है ,जिसे सहायक पदार्थ कहलाते है |

Laminated object manufacturing के अंतर्गत उत्पाद तैयार करने में प्रयुक्त पद निम्न है |

     1.  सर्वप्रथम धातु चादर को एक तप्त रोलर में मोड़कर कर रखा जाता है |
      2.  उसके बाद धातु चादर को तप्त रोलर से निकालकर plateform पर गुजारते है |
       3.  plateform पर laser beam के द्वारा उत्पाद की आकृति को ट्रेस करके उस पर लेज़र की किरण डाली जाती है, जिससे वांछित उत्पाद चादर में से कट कर      plateform पर स्थित रह जाता है तथा शेष चादर दूसरी तरफ लगे रोलर में waste material के रूप में एकत्रित हो जाता है|
        4.  इसमें एक layer बनने के बाद plateform नीचे आ जाता है, जिससे नई layer के लिए जगह मिल जाती है और दूसरी layer इसके ऊपर चढ़ाई जाती है |
        5.  इसी क्रम में बार-बार एक layer के ऊपर दूसरी layer  लगा कर वांछित 3D मॉडल तैयार कर लिया जाता है|
         6.  यही क्रम लगातार चलता रहता है,जब तक की पूरा Prototype बनकर तैयार नही हो जाता है |

 Advantage of Laminated object manufacturing :-

         1.  इस प्रक्रम के लिए Raw Material आसानी से मिल जाता है |
         2.  यह प्रक्रम आसन तथा अफोर्डेबल होता है |
         3.  यह प्रक्रम बहुत तेज गति से कार्य करता है,जिससे प्रोटोटाइप निर्माण में समय की बचत होती है |
         4.  इसमे बड़े आकार के भी उत्पाद बनाये जा सकते    है,जो अन्य प्रक्रमो के लिए कठिन है |
         5.  इसमे लागत कम आती है |
          6.  सेमी स्किल्ड आदमी भी इस प्रक्रम को चला सकता है|

Disadvantage of LOM :-

इस प्रक्रम की सबसे बड़ी कमी या हानि यह होती है की इसमें उत्पाद की यथार्थता अन्य प्रक्रमो की अपेक्षा कम तथा Scrap Material अत्यधिक निकलता है |

 Next part of selective Laser Sintering (SLS) is coming soon........

Thanking You...

No comments